राजकीय सम्मान के पंचतत्व में विलीन हुए कल्याण सिंह

506
photo source: twitter/ani

लखनऊ, 23 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर किया गया। बेटे राजवीर ने उनको मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

इससे कल्याण सिंह की पार्थिव देह को उनकी कर्मभूमि अलीगढ़ से उनकी जन्मभूमि यानि पैतृक गांव अतरौली लाया गया। वहां पर अपने जनप्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरा क्षेत्र कल्याण सिंह अमर रहे, राम भक्त कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। भाजपा के झंडे में लिपटे उनकी पार्थिव देह पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लिपटा था।

अलीगढ़ से नरौरा तक पूरे रास्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शव वाहन के पीछे कार से चलते रहे। जैसे ही पार्थिव देह नरोरा स्थित बांसी घाट पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने जननायक कल्याण सिंह अमर रहे, राम भक्त कल्याण सिंह अमर रहे, जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए और कार्यकर्ताओं में उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करने की होड़ लग गई। भीड़ को संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी तो खुद मुख्यमंत्री योगी ने माइक लेकर लोगों से अपने स्थान से ही श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील करनी पड़ी।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी अलीगढ़ के अतरौली पहुंचकर अहिल्या बाई स्टेडियम में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमित शाह के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता भी यहां पहुंचे।

मोदी ने किए कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here