किन्नौर हादसाः चालक समेत गाड़ी में सवार थे 11 पर्यटक, देखें मृतकों व घायलों की सूची

964

रिकांगपिओ, 25 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला के निकट बटसेरी में चट्टानें गिरने के कारण आज पर्यटकों से भरा एक पर्यटक वाहन एचआर-55ऐजी-9003 चपेट में आ गया। जिसमें ड्राइवर समेत 11 पर्यटक सवार थे। जिनमे से 8 पर्यटको की मृत्यु मौके पर ही हो गई। एक पर्यटक की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई। हादसे में 2 प्रयर्टक और स्थानीय निवासी भी घायल हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही उपायुक्त आबिद सादिक हुसैन ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आर राणा भी उनके साथ थे।

मृतकों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। जिनमे 27 वर्षीय प्रतीक्षा सुनील पटेल महाराष्ट्र से, 34 वर्षीय दीपा शर्मा जयपुर-राजस्थान, 27 वर्षीय अमोक बापत-छत्तीसगढ़, 42 वर्षीय वाहन चालक उमराव सिंह वेस्ट दिल्ली, 37 वर्षीय कुमार उल्ल्हास वेद पाठक, 31 वर्षीय अनुराग बियानी राजस्थान, 55 वर्षीय माया देवी राजस्थान बियानी, 25 वर्षीय रिचा बियानी राजस्थान, 34 वर्षीय सतीश कटाकबार छत्तीसगढ़, शामिल हैं। घायलों में शीरिल ओबराय, वेस्ट दिल्ली, नवीन भारद्वाज मोहाली पंजाब, रणजीत सिंह बटसेरी गांव किन्नौर जिला शामिल हैं। सभी पर्यटक कल शाम दिल्ली से छितकुल पहुंचे थे।
घायलों को उपचार के लिए सांगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जिला प्रशासन शवों को परिजनों को सौंपने की व्यवस्था कर रहा है। चट्टानें गिरने से एक पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

किन्‍नौर में पहाड़ी से गिरी चट्टानों ने मचाई तबाही, 9 पर्यटकों की मौत, पुल भी टूटा-टूटा देश-दुनिया से संपर्क

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here