उप्र विस चुनाव में मजबूती के साथ ताल ठोकेगी अखंड राष्ट्रवादी पार्टी

634

लखनऊ, 12 सितंबर। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ ताल ठोकेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनाधार के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी।
यहां पर अपने 54वें जन्मदिवस के मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाल जी सिंह ने कहा कि अखंड राष्ट्रवादी पार्टी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारेगी। सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य इसके संस्थापक स्वर्गीय अमर सिंह के सपनों को साकार करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी राजनैतिक दल के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा, रोजगार, किसानों का हित, राष्ट्रवाद और महिलाओं के विकास की जनउपयोगी योजनाओं का क्रियान्वयन जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वच्छ राजनीति करना है जिससे जनता और समाज के साथ देश का विकास हो सके। सिंह ने शुभकामना और बधाई देने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता मनोज यादव ने सिंह के सफलतम राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से दीर्घायु होने की प्रार्थना की। यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने लाल जी सिंह का नाम अब लाल बाबा रखा है, जिससे बाबा के रूप में एक विकल्प जनता को मिले।
इस मौके पर मनोज चौहान, संजय पांडेय, हरीओम यादव, अखंड प्रताप सिंह, मनीष सेठ, अरुण चौहान, बबलू प्रधान, दीपक कुमार स्वर्णकार, संजय पाठक, अरुण चौहान, साकिर समेत राजनीतिक, कला, साहित्य जगत की जानीमानी हस्तियां भी उपस्थित थीं।

टिकैत ने कहा- हम वो नहीं जो झोला उठा चल देंगे, किसानों के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here