ऊषा केबल ने शुरू किया लो स्मॉक फाग वाली केबल का निर्माण

531

नई दिल्ली, 3 जनवरी। ऊषा केबल ने भारत सरकार की संस्था आई. एस. आई और बी आइ एस के निर्देश पर लो स्मॉक फाग वाली केबल का निर्माण शुरू कर दिया है।

ऊषा केबल ग्रुप के निदेशक अमन गुप्ता ने बताया कि हमारी कम्पनी ने अच्छी गुणवत्ता वाले केबल (जैसे- एफ आर एल एस, एच आर एफ आर व फायर सरवाइबल) का निर्माण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 6 अक्टूबर को दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में भारत सरकार की संस्था आई. एस. आई के अधिकारियों ने देश की सभी बड़ी केबल निर्माता कम्पनियों को बुलाकर एक सभा का आयोजन किया था। जिसमें सभी केबल निर्माता कम्पनियों से अच्छी गुणवत्ता वाले केबल बनाने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि भारत के पावर सेक्टर में हाई स्मॉक फॉग एक जटिल समस्या है। अग्नि दुर्घटना के बाद पता चलता था की ज्यादातर लोगों की मौतें दम घुटने से होती थी। सरकारी तथा गैरसरकारी दोनो संस्थाओं, पब्लिक सेक्टर के लोगों को भी इसकी वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
अमन गुप्ता ने कहा कि पहले ब्रिटिश मानक गुणवत्ता के अनुसार केबल बनाया जाता था, लेकिन अब भारतीय मानक ब्यूरो के पास (एफ आर एल एस, एच आर एफ आर तथा फायर सरवाइबल) केबल बनाने का खुद का लाइसेंस है। इसलिए अब हमारी कम्पनी अच्छी गुणवत्ता वाले भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार ही केबल बना रही हैं। इनमें एफ आर एल एस, एच आर एफ आर तथा फायर सरवाइबल केबल भी शामिल है। इन केबलों से शार्ट सर्किट की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here