कोरोना महामारी में दिवंगतों की आत्मिक शांति के लिए हवन

781

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। समाजसेवी संस्था हिम सामाजिक संगठन ने आज पूरे विश्व में कोरोना महामारी की वजह से ब्रह्मलीन हुई आत्माओं की शांति के लिए शांति हवन का आयोजन किया। शांति हवन का आयोजन रोहिणी सेक्टर-6 में स्थित हनुमान मंदिर में किया गया।
संगठन के महामंत्री कुलवंत सिंह राणा ने बताया कि दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियो और समाज सेवको ने शांति हवन में आहुति अर्पित की। इस मौके पर कई पीडि़त परिवारों के सगे-संबंधी, मित्र एवं शुभचिंतक भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने श्रद्धासुमन भेंट किए। इस मौके पर संगठन के चेयरमैन रविन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान संजीव शर्मा और पूरी टीम ने विगत दो वर्ष में लॉकडाउन व कोरोना महामारी में जन मानस की सेवा करने पर संगठन के सभी सदस्यों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला और संगठन के ट्रस्टी सर्व राजेंद्र कुमार शर्मा, डी.सी. राणा, सतीश कुमार वेदी, मुकेश शर्मा, डॉक्टर एल.आर. शर्मा, भगवती चरण, अश्वनी कुमार अवस्थी और अनिरुद्ध शर्मा के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। जिनके अथक प्रयासों एवं सहयोग से मानव जाति पर आए संकट के समय कंधे से कंधा मिलाकर मानव सेवा की मिसाल पेश की। इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने राजधानी में कोरोना को हराने में एक मिसाल पेश कर सेवा में ही आनंद है का नारा दिया।

हिप्र में रुमित सिंह और मदन ठाकुर के कुशल नेतृत्व में मिली सवर्ण समाज को पहली विजयश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here