विकास ने सुनी समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन

395

नई दिल्ली, 20 नवंबर। वार्ड 64 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल ने आज देर शाम ए-2 ब्लॉक में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान गोयल का जगह-जगह जबरदस्त स्वागत किया गया।


जनसंपर्क के दौरान लोगों ने विकास गोयल को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। गोयल ने नगर निगम चुनाव में जीत के बाद इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

गोयल इस दौरान दुकानदारों से मिले और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जाना। गोयल जनसंपर्क के दौरान ए-2 ब्लॉक के विष्णु मंदिर और जैन मंदिर भी गए। वहां पर पुजारियों ने उनको आशीर्वाद दिया।

विकास गोयल के साथ उनके पिता चंदर भान गोयल, माता कांता गोयल, पत्नी सीमा गोयल और बेटा तनिष्क गोयल भी था। जनसंपर्क यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सुंदर गुप्ता ने किया। जनसंपर्क यात्रा में चांदनी चौक जिले के आप अध्यक्ष ईश अरोड़ा, वजीरपुर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह मास्टर जी भी शामिल थे।

भाजपा के भ्रष्ट शासन से मुक्ति चाहते हैं क्षेत्रवासी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here