विकास गोयल ने किया घर-घर संपर्क

348
  • सी-1, सी-2 निवासियों से मांगा समर्थन

नई दिल्ली, 22 नवंबर। विकास गोयल ने आज देर शाम केशवपुरम के सी-1 व सी-2 ब्लॉक में घर-घर जाकर जनसमर्थन मांगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।
केशवपुरम वार्ड 64 से प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल का सी-1 ब्लॉक पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत किया गया। इंदर विजय सिंह सैनी बेदी और साहिल आनंद पुन्नू ने उनका स्थानीय निवासियों से परिचय करवाया और उनके द्वारा अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान बुजुर्गों ने विकास गोयल को अपना आशीर्वाद दिया।

सी-2 ब्लॉक में विकास गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विकास ने यहां के निवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विकास गोयल के साथ आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक के जिलाध्यक्ष ईश अरोड़ा और वजीरपुर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह मास्टर जी भी मौजूद थे। विकास गोयल को क्षेत्र में आप कार्यकर्ताओं का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आते हैं।

आप सेंध लगाने, भाजपा गढ़ बचाने, कांग्रेस खोई जमीन पाने की तलाश में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here