राजेश गुप्ता का ‘विकास’ बना ‘गोयल’ की संजीवनी

282
  • निगम के कार्यों को भी विधायक फंड से कराया

नई दिल्ली, 25 नवंबर। वजीरपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गुप्ता का कल केशवपुरम में संबोधन विकास के इर्दगिर्द रहा। गुप्ता ने वहां उपस्थित जनसमूह को बताया कि कैसे उनके द्वारा विधायक फंड से वो भी कार्य करवाए गए जो कि नगर निगम के कार्य थे। गुप्ता ने अपने संबोधन में विकास के नाम पर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लिए आयोजित नुक्कड़ सभा में राजेश गुप्ता ने केशवपुरम में निगम के कार्यों की बखिया उधेड़ दी। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पिछले 15 साल से भाजपा कर रही है। यहां पर भाजपा के दिग्गज महेंद्र नागपाल भी पार्षद रह चुके हैं और भाजपा के प्रत्याशी योगेश वर्मा भी। योगेश वर्मा केशवपुरम जोन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि कैसे उनके कार्य क्षेत्र में आने वाली सड़के चमचमा रही है और कैसे निगम के अधिकार क्षेत्र वाली गलियों आदि का बुरा हाल है। गुप्ता ने बताया कि वर्षों पुरानी सीवर की समस्या को आम आदमी पार्टी द्वारा कैसे दूर किया जा रहा है। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कैसे विधायक निधि से और अरविंद केजरीवाल से बात कर उनका कार्यों को भी पूरा करवाया जिनको निगम ने करना था।
गुप्ता ने बताया कि कैसे केजरीवाल जनहित में कार्य करते हैं। वे किसी से भेदभाव नहीं करते। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि गंदगी का ढेर किसी से दूर किया जाता है, तो पूरा आसमान झाड़ू-झाड़ू की गूंज से उठा। गुप्ता ने क्षेत्र के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। गुप्ता का संबोधन आप कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और विरोधियों के हौंसले पस्त।

सिसोदिया के आने से बैकफुट पर आए विरोधी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here