सिसोदिया की सभा में दिखी ‘महिला शक्ति’

326
  • नीतू सिंह व तान्या के प्रयास ला रहे रंग

नई दिल्ली, 26 नवंबर। केशवपुरम के वार्ड 64 में हुई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नुक्कड़ सभा में महिला शक्ति भी दिखी। सभा में महिलाओं की उपस्थिति देखते ही बनते थी। किसी भी चुनाव में आधी आबादी के वोट की शक्ति बहुत महत्व रखती है और सिसोदिया की सभा में उमड़ी महिलाएं चुनावी नतीजों की ओर अभी से इशारा कर रही हैं।

विकास गोयल के समर्थन में बृहस्पतिवार को आयोजित इस नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं के आने से पूरे क्षेत्र के समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं। इससे आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। इस मजबूती के पीछे कहीं ना कहीं वरिष्ठ नेता नीतू सिंह और युवा नेता तान्या ईश अरोड़ा के प्रयास भी हैं। नीतू सिंह ने कोरोना काल में बहुत से लोगों की मदद की और वैक्सीनेशन के दौरान भी वह पूरी तरह से सक्रिय रही। नीतू सिंह लगातार विधायक राजेश गुप्ता के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़ी रही और साथ ही उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को भी हल करवाने का प्रयास किया। नीतू सिंह के पास जो भी कोई अपनी समस्या लेकर गया उन्होंने उसको सुना और हल करवाने का प्रयास किया। नीतू सिंह ने इस दौरान क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की महिला विंग को भी मजबूत बनाया।
वहीं, आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक के जिलाध्यक्ष ईश अरोड़ा की पुत्री तान्या ईश अरोड़ा ने भी कोरोना काल में अपने पिता का साथ दे लोगों तक मदद पहुंचाई। युवा नेता तान्या अपने पिता ईश अरोड़ा के साथ विकास गोयल की जीत के लिए क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। तान्या विशेषतौर पर महिलाओं से मिल रही है और उन्हें बता रही है कि कैसे दिल्ली की अरविंद केजरीवाल उनकी सुरक्षा के लिए कार्य करने के साथ-साथ किसी तरह उनकी घरेलू बचत को बढ़ा रही है। तान्या महिलाओं को बता रही है कि भाजपा की केंद्र सरकार कैसे उनके पर्स से रुपये निकाल रही है वहीं, केजरीवाल सरकार कैसे उनके पर्स की ताकत बढ़ा रही है। नीतू सिंह व तान्या के ये प्रयास रंग लाते हुए नजर आ रहे हैं।

राजेश गुप्ता का ‘विकास’ बना ‘गोयल’ की संजीवनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here