निगम चुनावः गोयल की पत्नी व बेटा भी रहे आकर्षण का केंद्र

309
  • लोगों से की विकास के नाम पर वोट देने की अपील

नई दिल्ली, 27 नवंबर। केशवपुरम के वार्ड 64 के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल के समर्थन में आज हुई रैली में उनकी पत्नी व बेटा भी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। विकास के लिए आयोजित रैली में आज पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा पहुंचे थे। जिनको देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। रैली में वजीरपुर के विधायक राजेश गुप्ता भी थे। रैली के दौरान लोगों ने जगह-जगह राघव चड्ढा, राजेश गुप्ता व विकास गोयल को फूलमाला पहनाई।
वही, रैली में विकास गोयल की पत्नी सीमा गोयल व बेटा तनिष्क गोयल पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आए। सफेद कार में सवार मां-बेटे की जोड़ी हाथ जोड़कर लोगों से विकास के लिए वोट मांगती नजर आई। रैली के दौरान लोगों ने सीमा व तनिष्क का भी जबरदस्त ढंग से स्वागत किया।

विकास गोयल के नामांकन के बाद से ही सीमा गोयल और तनिष्क गोयल लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। दोनों लोगों से घर-घर जाकर मिल रहे हैं और उन्हें आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यों के बारे में बता रहे हैं। वे अरविंद केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों के बारे में बता रहे हैं और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं।
इस दौरान लोगों द्वारा दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं और युवा अपना वोट देने का आश्वासन। सीमा गोयल और तनिष्क गोयल को इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक जिलाध्यक्ष ईश अरोड़ा की पुत्री और युवा नेता तान्या ईश अरोड़ा भी उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही हैं।

आप विधायक गुप्ता ने कहा, जनता ही हमारे कार्यों की प्रचारक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here