विकास गोयल ने समर्थकों के साथ भरा नामांकन, कहा- होगी जनता के विश्वास की जीत

365

नई दिल्ली, 14 नवंबर। आम आदमी पार्टी के वार्ड 64 के प्रत्याशी विकास गोयल ने आज अपने समर्थकों के साथ पूसा रोड पर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद विकास गोयल ने विश्वास जताया कि जनता से उनका आत्मीय रिश्ता उनकी जीत पक्की करेगा।
पूर्व पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे विकास गोयल ने कहा कि उनकी जीत जनता के विश्वास की जीत होगी। गोयल ने कहा कि नगर निगम में भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त आमजन इस बार बदलाव की ओर देख रहा है। ये बदलाव आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत के साथ नगर निगम का सरताज बनाएगा। गोयल ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार का कामकाज जनता देख रही है और उसने इस बार नगर निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है।

श्यामू खाटू के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here