संस्कृति को सुरक्षित रखने में सांस्कृतिक समारोहों की भूमिका महत्वपूर्ण

1311

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। वरिष्ठ साहित्यकार अशोक लव ने कहा कि सांस्कृतिक समारोहों से हमारी संस्कृति सुरक्षित रहती है। युवा पीढ़ी को अपनी महान संस्कृति का पता चलता है और युवा इसके अंग बनते चले जाते हैं।
सात्विक फार्म हाउस में दीप प्रज्वलित कर एनस्कवैयर संस्था द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ करने के बाद अशोक लव ने विदेशों में रहने वाले भारतीय भी उत्साहपूर्वक ऐसे समारोह आयोजित करते रहते हैं। उन्होंने इसके लिए कार्यक्रम की आयोजिका निशि प्रकाश को बधाई दी।

गायिका और कवयित्री रमा सिन्हा ने मां दुर्गा की स्तुति करने के बाद डांडिया नृत्य की परंपरा के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि यह नृत्य श्री कृष्ण की रास लीला का अंग है। नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इसे सामूहिक रूप में किया जाता है।
निशि प्रकाश ने मुख्य अतिथि अशोक लव, विशिष्ट अतिथि रमा सिन्हा और नरेशबाला लव को पुष्प-गुच्छ भेंट किए और संस्था का परिचय दिया। इसके पश्चात बाद और युवतियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कठपुतली शो भी आयोजित किया गया।

मंडी उपचुनावः अंबिका ने लिया देवी-देवताओं का आशीर्वाद, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here