कांग्रेस महिला विंग ने मनाई हरतालिका तीज

358

नई दिल्ली, 29 अगस्त। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष निकिता चतुर्वेदी ने अपने निवास स्थान पर हरतालिका तीज की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार की सभी महिलाएं सम्मिलित हुई और सभी ने मेहंदी लगवाई और एक दूसरे को शुभकामना दी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एडवोकेट सीमा जोशी, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई व दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन, जिला आदर्श नगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रविता पाल, जिला आदर्श नगर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीनू कपिल और एनएसयूआई दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष रिदी खुल्बे और अन्य कांग्रेसी महिलाएं हरतालिका तीज के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। सबने मिलकर हरतालिका तीज मनाई।

प्रवचन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here