खुशखबरीः न्यू अशोक नगर में पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन 1 को

300

नई दिल्ली, 29 सितंबर। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में 1 अक्टूबर को उप-डाकघर का उद्घाटन होगा। उप-डाकघर खुलने से न्यू अशोकर नगर और वसंधुरा एन्क्लेव निवासियों की वर्षों से लंबित मांग पूरी हो जाएगी।
न्यू अशोक नगर कल्याण समिति ए ब्लॉक (आरडब्ल्यूए) के कोषाध्यक्ष आनंद बल्लभ जोशी के अनुसार उप-डाकघर का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 11 बजे होगा। उप-डाकघर राममंदिर के पास ब्लॉक ई-217/बी में खुलेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान यहां पर भारतीय डाक विभाग की लाभकारी योजनाओं के तहत सुकन्या समृद्धि खाते, अन्य बचत खाते भी खोले जाएंगे। डाक सेवाओं की शुरुआत के साथ-साथ आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से डाक विभाग द्वारा इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। कैंप न्यू अशोक नगर में नए डाकघर व मेट्रो स्टेशन (सरकारी स्कूल के निकट) पर एवं वसुंधरा एनक्लेव में डीलक्स अपार्टमेंट के सामने मार्केट व डॉक्टर अपार्टमेंट चौक नियर टोल टैक्स सेक्टर-8 में लगाए जाएंगे।
मालूम हो कि न्यू अशोक नगर और वसंधुरा एन्क्लेव निवासी बी-8 पर्यटन विहार के सामने दोपहर को आने वाली पोस्ट ऑफिस की मोबाइल सेवा पर आश्रित थे। कोरोना काल में ये सेवा भी प्रभावित हो गई थी। जिससे उन्हें पोस्ट ऑफिस की सेवाओं के लिए नोएडा, मयूर विहार आदि की तरफ रुख करना पड़ता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here