घर में सुख-शांति और समृद्धि चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों से भगाएं चूहे

404
file photo source: social media

नई दिल्ली, 3 जुलाई। चूहे जहां घर में रखे कीमती सामान को कुतर कर नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं उनकी संख्या बढ़ने पर किसी अनिष्ठ की आशंका भी बनी रहती है। ये घर की सुख-शांति और समृद्धि को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में इनको घर से निकालने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग बाजार में उपलब्ध जहर का भी प्रयोग करते हैं, जिससे इनकी घर के अंदर ही मौत हो जाती है। जिससे वे छुपी हुई जगह सड़ने लगते हैं और उसकी दुर्गंध पूरे घर में फैलने लगती है। ऐसे में इनसे बीमारी फैलाने का भी डर रहता है।
ऐसे में प्राचीन समय से कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनसे इन्हें घर से दूर भगाया जा सकता है और घर पर सुख-समृद्धि और शांति लाई जा सकती है।
पेपरमिंटः इसकी महक चूहों को पसंद नहीं है। इसलिए पेपरमिंट को रूई में रखकर घर के कोनों में रख दें। इसकी महक से वे दूर भाग जाएंगे।
तंबाकूः दो चम्मच देशी घी में चुटकी भर तंबाकू मिलाएं और बेसन में मिलाकर उसकी गोलियां बना लें। इन गोलियों को घर के कोनों में रख दें। गोलियों को खाते ही चूहे बेहोशी की हालत में घर से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढेंगे।
तेजपत्ताः ये रामबाण साबित होता है। तेजपत्ते को घर के कोनों में रख दें, इसकी खुशबू से चूहे घर छोड़कर भाग जाएंगे।
फिटकरीः इससे चूहों का छत्तीस का आंकड़ा है। फिटकरी के घोल को चूहों के बिल के पास छिड़कने से वहां से गायब हो जाएंगे।
पुदीनाः इसकी महक चूहों को पसंद नहीं आती। पुदीने की पत्तियों को घर में और बिल के आसपास रखने से चूहे दोबारा वहां रुख नहीं करेंगे।
काली मिर्चः ये भी काफी असरदार उपाय है। चूहों के छिपने के स्थान के आसपास काली मिर्च के दाने फैला दें। इसके बाद चूहे घर से गायब हो जाएंगे।
कपूरः इसकी महक से चूहों को सांस लेने में परेशानी होती है। घर के कोनों में कपूर को रखने से चूहे वहां से भाग जाएंगे।
लाल मिर्चः जिन जगह पर चूहे ज्यादा नजर आते हैं वहां लाल मिर्च के पाउडर का छिड़काव करने से वे वहां नजर नहीं आएंगे।
प्याजः इसकी महक से चूहे दूर रहते हैं। चूहों के बिल के आसपास प्याज के छिलके रखने से वे वहां से भाग जाएंगे।

इस लग्न के जातक अत्यंत व्यवहारिक जीवन यापन करते हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here