शर्मा, शुक्ला व वासनिक से मिले सीएम सुक्खू

284

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विधायक राम कुमार चौधरी, केवल सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राजीव शुक्ला से भेंट की
सुक्खू ने यहां हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से भी भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राजीव शुक्ला ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना दीं।
मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों से किए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विधायक राम कुमार चौधरी और केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुकुल वासनिक से मुलाकात
सुक्खू ने यहां सांसद एवं महासचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी मुकुल वासनिक से भी भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विधायक राम कुमार चौधरी, केवल सिंह पठानिया और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सुक्खू का दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here