भाजपा नेतृत्व को सुझाया मंडी लोकसभा प्रत्याशी के लिए ठाकुर का नाम

990

नई दिल्ली, 9 सितंबर। दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हिमाचलियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से यहां मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश से बाहर रह रहे हिमाचलियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और उनके समाधान पर विचार किया गया। इस मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव दीवाली के बाद होंगे। इस सीट के लिए प्रदेश भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व को संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंप दी है और इसमें ठाकुर एसएस चौहान के नाम को प्रमुखता से रखा गया है।
यहां दिल्ली में हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश और समाज की सालों से लंबित जटिल समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और उनके समाधान हेतु ठोस सुझाव दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि केंद्र ने उनके आग्रह पर 2 रेल परियोजनाओं को अंतिम रूप से मंजूर करते हुए प्रदेश सरकार से रेलवे को जमीन सौंपने का आग्रह किया है। प्रदेश सरकार विद्युत पावर हाऊस और जल बांधों को भी अपने स्वामित्व में लाने में सफल हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से बाहर रह रहे हिमाचलियों के हित और अधिकार भी राज्य में पूर्ण रूप से सुरक्षित व निश्चित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हिमालयन जागृति मंच के अध्यक्ष ठाकुर एसएस चौहान के साथ बलदेव वर्मा और मान सिंह जसवाल भी थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश से बाहर रह रहे हिमाचलियों के हितों के लिए सकारात्मक प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Ambassador of Phildelphia Kanika Choudhary visited JiCA Headquarter

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here