केशवपुरम में विधायक गुप्ता ने किया पौधरोपण

730

नई दिल्ली, 25 जुलाई। स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता ने आज केशवपुरम में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन सी-4 केशवपुरम आरडब्लूए और लायंस क्लब दिल्ली दीपाली के सौजन्य से किया गया।

पौधरोपण के बाद मुख्य अतिथि और आप विधायक राजेश गुप्ता ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोप कर पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया। इस मौके पर सी-4 आरडब्लूए के प्रधान रवि मल्होत्रा नव जन शक्ति संगठन के संस्थापक दीपक खुल्बे, केशवपुरम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से आर एस चावल, चंदर अरोड़ा, सी-7 आरडब्लूए से आरके गुलाटी, आप पार्टी महिला विंग की संगठन मंत्री नीतू सिंह, महिला अध्यक्ष सीमा कश्यप, रेखा, पूर्व निगम प्रत्याशी हरेंद्र सिंह काला, विक्की खारी और उमेश गुप्ता ने भी पौधरोपण किया और पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

केशवपुरम में विधायक गुप्ता ने किया हाई मास्क लाइट का उद्घाटन, नीतू सिंह ने जताया आभार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here