समाज की छत्तीस बिरादरियों के हकों की लड़ाई लड़ेगा ‘अपना भारत मोर्चा’

719

परिवर्तन दल की 5 सदस्यीय टीम अपना भारत मोर्चा में हुई शामिल
फरीदाबाद, 29 जून। अपना भारत मोर्चा का रूझान अब लोगों में निरंतर बढऩे लगा है। मंगलवार को परिवर्तन दल की 5 सदस्यीय टीम अपना भारत मोर्चा में शामिल हुई। इन लोगों धर्मबीर आर्य, सुंदर एडवोकेट, गोपाल शर्मा, राजन डेविड व प्रेमवीर शर्मा को मोर्चा के फरीदाबाद फाउंडर मेम्बर एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पं. राजेंद्र शर्मा ने मोर्चा में शामिल किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस मोर्चे में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि 11 जुलाई को मोर्चा के संरक्षक डा. अशोक तंवर फरीदाबाद आएंगे और यहां सैकड़ों युवाओं को मोर्चा में शामिल करेंगे, उक्त कार्यक्रम की सभी रूपरेखा बना ली गई है। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह मोर्चा छत्तीस बिरादरी का मोर्चा है और यहां कर्मठ, मेहनती और जुझारू लोगों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आज तक कांग्रेस, भाजपा व अन्य दलों ने युवाओं का केवल शोषण किया है, उन्हें वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन पार्टियों के नेता अपनी आंखें बदल लेते है, लेकिन डा. अशोक तंवर ने स्पष्ट कह दिया है कि यह मोर्चा उनका नहीं है बल्कि यह मोर्चा उन सभी मेहनकश, मजदूर, किसान, दलित व पिछड़े भाइयों का है, जिनका शोषण कांग्रेस व भाजपा सरकारों ने किया है।
शर्मा ने कहा कि एक तो कोरोना महामारी की मार, ऊपर से बेरोजगारी और उस पर बढ़ती बेतहाशा महंगाई ने हर वर्ग को प्रभावित किया है, सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है इसलिए अपना भारत मोर्चा पूरे प्रदेश में आम जनमानस की आवाज बनकर इस सरकार को सत्ता से उखाडऩे के लिए लामबंद रहेगा। उन्होंने मोर्चा में शामिल हुए लोगों से आह्वान किया कि वह छोटी-छोटी टीमें बनाकर मोर्चा के बारे में जन-जन में जानकारी पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को इस मोर्चे से जोडऩे का कार्य करें।

भाजपा नेता बागड़ी के घर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव सोनकर, दलित उत्थान पर हुई चर्चा

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here