नवकल्प फाउंडेशन का पौधारोपण अभियान लगातार जारी

658

गुरुग्राम, 11 अगस्त। पर्यावरण में सुधार को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेकर चला नवकल्प फाउंडेशन लगातार पौधारोपण कर रहा है। संस्था की ओर से बुधवार को तीसरे दिन सेक्टर-10ए के सामुदायिक केंद्र में पौधे लगाए गए। यहां त्रिवेणी (पीपल, बड़ और नीम) भी लगाए गए।
पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच इस अभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत के मौके पर वार्ड-23 के निगम पार्षद अश्विनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनीश लरोइया, युद्धवीर, टीम नवकल्प के पौधारोपण अभियान के सह-संयोजक बिजेंद्र सैनी, मनीष यादव, मनीष शर्मा, मुकेश जांगड़ा, दयानंद सैनी, कवींद्र, त्रिलोकी नाथ, राजेश गौड़, दीपक सोनी व अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधारोपण किया। अब कल सुबह 8 बजे सेक्टर-10ए में ही भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव पौधारोपण कर अभियान के चौथे दिन की शुरुआत करेंगी। उनके साथ पार्षद अश्वनी शर्मा, मोहनीश लरोइया, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान सतीश सिंगला, रोटरी क्लब ऑफ साउथ सिटी के पूर्व प्रधान नवीन गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर मैरिज पैलेस व दूध डेयरी सील

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here