पंजाबी बिरादरी ने किया हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन का सम्मान

1100

कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई। हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को प्रदेश की पंजाबी बिरादरी ने सम्मानित करते हुए हरियाणा कला परिषद में निदेशक का दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री चौधरी धर्मबीर तथा ओम प्रकाश कथूरिया ने बिरादरी का प्रतिनिधित्व करते हुए संजय भसीन को पुष्पगुच्छ तथा शाॅल के साथ सम्मान किया।
गौरतलब है कि हरियाणा कला परिषद में संजय भसीन को उपाध्यक्ष का पद दिया गया था। लगभग एक वर्ष बाद संजय भसीन को संवैधानिक पद निदेशक पर आसीन किया गया। एक ही संस्थान में दो बार जिम्मेदारी दिए जाने के लिए पंजाबी बिरादरी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। संजय भसीन द्वारा कला और संस्कृति के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। भसीन जहां कुरुक्षेत्र स्थित कला कीर्ति भवन में मुख्यालय की जिम्मेदारी सम्भाले हुए हैं, वहीं दूसरी और चारो मण्डल अम्बाला, हिसार, रोहतक तथा गुरुग्राम भी संजय भसीन के दिशा-निर्देश में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर मियांवाली बिरादरी के प्रधान गिरिराज ढींगरा, पंजाबी बिरादरी के प्रधान डॉ सुभाष, कन्हैया लाल आर्य, केंद्रीय सनातन धर्म के अध्यक्ष सुरेंद्र खुलर, एडवोकेट प्रमोद सलूजा राधे, हरविंद कोहली, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग बक्शी, केके गांधी, अरुण मुखी, रामकिशन गांधी तथा भाजपा नेत्री रश्मि खेत्रपाल भी उपस्थित रहीं।

भारत विकास परिषद ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here