बंगाल में भाजपा करवा रही हिंसाः डॉ. राजेश

1544

हिमाचल आर्थिक संकट में, सीएम चौपर के मजे ले रहे

धर्मशाला। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा हिंसा करवा रही है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा को प्रजातंत्र में विश्वास रखना चाहिए। मोदी और जयराम सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। देश में बेरोजगारी और दंगे बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई का मोदी सरकार दुरुपयोग कर रही है। हिमाचल में भी जयराम सरकार सरकारी व्यवस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। हिमाचल आर्थिक और महामारी के संकट में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर के मजे लेने में व्यस्त हैं।

कोरोना काल में कर्मचारियों की तनख्वाह काटना जयराम सरकार का गलत निर्णय है। जयराम सरकार जनता को बताए कि प्रदेश में कोरोना काल में कितने युवा बेरोजगार हुए हैं। प्रदेश में महंगाई बेलगाम हो गई है लेकिन भाजपा सरकार तो इस पर बात ही नहीं करती है। प्रदेश में बनने वाला सीमेंट सूबे में ही बाकी राज्यों से महंगा क्यों मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here