दो लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद, किसानों को 38 करोड़ का भुगतान

510

शिमला, 25 नवंबर। कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयास से भारतीय खाद्य निगम ने धान खरीद को लेकर दो लाख क्विंटल का आंकड़ा पार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में एफसीआई द्वारा 9 खरीद केंद्रों पर कृषि उपज विपणन समिति के माध्यम से किसानों का धान खरीदा जा रहा है। विशेष बात यह है कि प्रदेश के किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान भी 24 घंटे के भीतर ही करवाया जा रहा है। प्रदेश के करीब चार हजार किसानों को सीधे-सीधे लाभ पहुंचाते हुए उनके खातों में लगभग 38 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से धान खरीद का कार्य सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और सोलन जिले के विभिन्न खरीद केंद्रों पर प्रारंभ किया गया है। सिरमौर जिले में हरिपुर-टोहाना, काला अंब व पीपलीवाला, ऊना जिले में टकराला मंडी और टाहलीवाल, कांगड़ा जिले में फतेहपुर मंडी व इंदौरा स्थित त्योराह और सोलन जिले में नालागढ़ मंडी और मालपुर में यह खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इन केंद्रों के माध्यम से 24 नवंबर तक लगभग 2,14,311.95 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है और इससे लगभग 4,474 किसानों को लाभ पहुंचा है। आंकड़ों के अनुसार सिरमौर जिले में अभी तक लगभग 1,01,808.78 क्विंटल, ऊना जिले में लगभग 19,612.16 क्विंटल, कांगड़ा जिले में लगभग 51,685.50 क्विंटल और सोलन जिले में लगभग 41205.52 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार व कृषि मंत्री के निर्देशों के अनुरूप कृषि उपज विपणन समिति ने खरीद प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए किसानों की उपज की खरीद और उन्हें समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया है।

वन निगम के अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा छह फीसदी महंगाई भत्ता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here