सुक्खू ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया

249

श्रीनगर, 30 जनवरी। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं। यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ-साथ भारत जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है। राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी।
भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की, जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ।
यह यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ होकर आज श्रीनगर में संपन्न हुई।

फसल विविधीकरण को दिया जाएगा बढ़ावाः चंद्र कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here