मुख्यमंत्री ने भूस्खलन की घटना पर चिंता व्यक्त की

751
photo source: social media

शिमला, 13 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाहौल-स्पीति जिले के नालड़ा गांव में भूस्खलन के कारण चंद्रभागा नदी का प्रवाह अवरूद्ध होने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूस्खलन की घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थिति का जायजा लेने के लिए जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास मंत्री के साथ मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने भी घटना स्थल का दौरा किया।
ठाकुर ने कहा कि अब नदी का प्रवाह खुल रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से नदी के किनारे तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के निकट नहीं जाने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस घटना के कारण जान-माल का नुकसान न हो।

हिप्र में अब पहाड़ी दरक कर नदी में गिरी, बहाव रुकने से कई गांव खतरे में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here