राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं राम नवमी की शुभकामना

425

शिमला, 9 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व हम सभी को जीवन में अच्छाई के साथ निरंतर आगे बढ़ने और मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कामना की कि यह पर्व प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के संदेशों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

14 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here