पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

643

चंबा, 18 जुलाई। बिगड़ते पर्यावरण से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे मानव जीवन, जीव-जंतु व पेड़ पौधों पर बुरा असर पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह बात विधायक पवन नैयर ने ग्राम पंचायत परोथा में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान देवदार का पौधा रोपित करने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पौधरोपण के कार्यों में लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को भी कहा। नैयर ने विशेषकर युवाओं को पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि आवरण के वृद्धि के लिए युवाओं को कृत संकल्पित होना चाहिए।
युवक मंडल सालोंह को भवन की विशेष मरम्मत कार्य के लिए तथा आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु 1 लाख 30 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। इस दौरान विधायक पवन नैयर ने ग्राम पंचायत परोथा के विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर निवारण भी किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, पंचायत समिति सदस्य,प्रधान, उपप्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोरोनाः एक मरीज की मौत, 138 नेगेटिव

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here