पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विद्यानन्द और ललिता को बधाई दी

638

शिमला, 26 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विद्यानन्द सरैक और ललिता वकील को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर बधाई दी है।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की यह दोनों विभूतियां चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चयनित हुई हैं और इन दोनों का ही अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा से संबंध रखने वाली ललिता वकील गत 50 वर्षों से चंबा रूमाल के उन्नयन में जुटी हुई हैं और यह सम्मान न केवल उन्हें बल्कि चंबा जिले की पारंपरिक चंबा रूमाल कला को भी एक नई पहचान देगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्यानन्द सरैक विभिन्न विधाओं में पारंगत विभूति हैं जो पिछले पांच दशकों से पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित और प्रचलित करने में अपना योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यानन्द सरैक ने अनेक लोकगीत, नाटियां और लोक साहित्य की रचना की है।

मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर बधाई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here