प्रदेश की जनता के दिलों में समाए हुए हैं राजा साहबः शर्मा

733

चंबा, 13 जुलाई। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला चंबा की ओर से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने राजा वीरभद्र सिंह को याद किया और दो मिनट का मौन भी रखा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला चंबा के संयोजक रमेश शर्मा ने बताया कि राजा वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे और गरीबों के लिए वह एक वरदान के रूप में थे। हिमाचल प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने में उनकी अहम भूमिका थी। राजा साहब ने चंबा जिले में काफी विकास कार्य करवाए। शर्मा ने कहा कि राजा साहब प्रदेश की जनता के दिलों में समाए हुए हैं और वे हमारे मार्गदर्शक हैं।
इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चंबा ब्लाक के संयोजक मनोज कुमार, उपाध्यक्ष रवि कुमार, भिन्दर कुमार, टेक चंद, राजेश कुमार, पवन कुमार, मदन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार, हरीश नरयाल, बलदेव कुमार, रविंद्र कुमार, छोटू राम, सरोज कुमार, चमन कुमार, बंटी शर्मा, मनीष कपूर, पंकज सिंह पठानिया, पवन कपूर, ईश्वर भारद्वाज, आशीष ठाकुर,विक्की कुमार, अब्बू खान और अंकुश भी उपस्थित थे।

बागवानी को मजबूत आर्थिकी का आधार बनाने को प्रयासरत: महेंद्र सिंह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here