कोरोनाः किन्नौर में रही सबसे कम पॉजिटिविटी दर

707

शिमला, 5 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य में 4 अक्टूबर तक कुल 219591 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में निरंतर कमी आई है और आज कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1409 रह गई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस साल 27 सितंबर से 3 अक्ूबर के दौरान कोविड के 52220 टेस्ट किए गए, जिनमें से 1086 पॉजिटिव मामले और पॉजिटिविटी दर 2.1 फीसदी दर्ज की गई।
इसी अवधि के दौरान बिलासपुर जिले में कुल 5948 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 121 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2 फीसदी रही। चंबा में कुल 3673 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 21 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.6 फीसदी, हमीरपुर में कुल 5592 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 251 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 4.5 फीसदी, कांगड़ा में कुल 10074 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 274 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.7 फीसदी, किन्नौर में कुल 929 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 22 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 2.4 फीसदी रही।
उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में कुल 2082 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 22 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.1 फीसदी रही। लाहौल-स्पीति में कुल 622 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 5 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.8 फीसदी, मंडी में कुल 4271 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 161 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 3.8 फीसदी रही। शिमला में कुल 5569 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 91 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.6 फीसदी, सिरमौर में कुल 2409 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 4 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसदी, सोलन में कुल 4944 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 52 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.1 फीसदी और ऊना जिले में कुल 6107 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 62 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 1.0 फीसदी दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान प्रदेश में केवल 12 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई हैं।

राज्यपाल ने किया डॉ. रचना गुप्ता की पुस्तक ‘देवधराः हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here