राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामना

263

शिमला, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामना दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामना देते हुए आशा जताई कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा तथा आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जिसे सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

अध्ययन से अर्जित होगा अधिक ज्ञान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here