हिप्र के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

539

रोहड़ू/शिमला, 22 सितंबर। खराब मौसम की वजह से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के हेलीकॉप्टर की आज एक कॉलेज के मैदान में आपात लैंडिंग करवाई गई। सीएम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की खबर मिलते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री कॉलेज स्टाफ की कार से दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री आज जिले की रोहड़ू विधानसभा के दूरदराज क्षेत्र क्वार गए थे। मुख्यमंत्री ने वहां विकास परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी और जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2 बजकर 8 मिनट पर क्वार के हेलीपैड से उनका चॉपर शिमला के लिए टेकऑफ हुआ। फागू के ऊपर बारिश और धुंध होने के कारण हेलीकॉप्टर आगे नहीं जा सका। हेलीकॉप्टर को वापस मोड़कर जुब्बल तहसील के सरस्वती नगर कॉलेज के मैदान में आपात लैंडिंग करवाई गई। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कॉलेज स्टाफ की निजी बोलेनो कार से दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद सरस्वती नगर रेस्ट हाउस में जलपान किया।
हाटकोटी रेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला परिषद सदस्य की निजी फॉर्चूनर कार से लगभग 3 बजकर 15 मिनट पर शिमला के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने खड़ापत्थर की सब्जी मंडी के पास कार को रूकवा कर वहां का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने इसके बाद पर्यटन निगम के होटल गिरी गंगा में चाय पी। इसके बाद वे लगभग 4 बजकर 20 मिनट पर उसी कार से शिमला रवाना हो गए।

बिना शर्त की जाए नर्सरी अध्यापकों की नियुक्ति

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here