भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. सैजल के साथ

659

सोलन, 11 जून। भारतीय जनता पार्टी कसौली मंडल ने आज क्षेत्र में डॉ. राजीव सैजल के खिलाफ उड़ रही अफवाहों की कड़े शब्दों मे निंदा करते हुए कहा कि यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।
भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि क्षे़त्र का प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता यहां के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है। वर्मा ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व डॉ. सैजल की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कसौली क्षेत्र के विकास में डॉ. सैजल का बहुत बड़ा योगदान है। कसौली मंडल राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करता है।

कोरोनाः 54 दिन बाद सबसे कम मौतें, 957 जीते जंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here