मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

319

शिमला, 26 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू जिले के जलोड़ी जोत के समीप घियाघी में एक टैंपो ट्रैवलर की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु और दस अन्य घायल हुए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए।
मुख्यमंत्री ने जिला एवं अस्पताल प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों को श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि घायलों को फौरी राहत के रूप में 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

दो साल बाद फिर से शुरू हुई शिमला-दिल्ली-शिमला उड़ान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here