कार-बाइक में जबरदस्त टक्कर, 1 युवक की मौत

231

रैहन (कांगड़ा), 11 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के तहत आने वाले रैहन कस्‍बे में एक कार और बाइक की टक्‍कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भराल में शनिवार को यह दुर्घटना हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सिविल अस्पताल नूरपुर रैफर किया गया है।

बाइक पर सवार दो युवक रैहन से देहरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान भराल में कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। दुर्घटना के बाद घायल युवकों को तुरंत सिविल अस्पताल रैहन ले जाया गया, जहां पर बाइक सवार एक युवक अश्मित पुत्र कुशल कुमार निवासी भरमाड़ को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल ईशान चंबियाल पुत्र रछपाल निवासी देहरी का उपचार नूरपुर अस्‍पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here