सूक्खू-अग्निहोत्री ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

227
file photo source: twitter/ani

शिमला, 3 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर जिले के कुनाला में हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस हादसे में एक युवती की मृत्यु हुई है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

फार्मा एक्सपो में मिला 2110 करोड़ का निवेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here