शर्मसार इंसानियत: शादी के तीन महीने बाद पैदा नवजात बच्ची को दफनाया

412

धर्मशाला, 10 मार्च। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में इंसानियत का शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर शादी तीन महीने बाद बच्ची को जन्म देने के बाद उसे दफना दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि नवजात को जिंदा ही तो नहीं दफना दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दिल को झकझोर करने वाला कृत्य जिले के नगरोटा बगवां के पठियार पंचायत में आया है। यहां पर एक युवती की तीन माह पहले दिसंबर 2021 में ही शादी हुई थी। युवती शादी के तीन माह बाद ही एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद दंपति में रातोंरात गुपचुप तरीके से घर के पास ही बहती कूहल (पानी की नाली) के पास नवजात बच्ची को दफना दिया और उसके ऊपर बड़ा पत्थर रख दिया।
महिला का प्रसव घर में ही करवाया गया था, इस दौरान रक्तस्राव होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने शक होने पर इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद वे घर लौट आए। घर पर महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर भी नवविवाहित दंपत्ति ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पति को पूछताछ के लिए थाने ले गई, वहां पर उसने सबकुछ उगल दिया। पुलिस ने मौत को कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूस-यूक्रेन युद्धःआखों के सामने मौत का मंजर, 20 किमी पैदल सफर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here