प्रत्‍याशियों की घोषणा कर कांग्रेस एक कदम आगे, मंडी से प्रतिभा सिंह को उतरा

431

शिमला, 5 अक्टूबर। हिमाचल में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने भाजपा से एक कदम आगे निकलते हुए अपने सभी प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें मंडी लोकसभा सीट के अलावा 3 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्‍याशियों के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को प्रत्याशी बना कर भावनात्‍मक कार्ड खेला है। ज्ञात रहे कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का हाल ही में देहांत हो गया था और पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसलिए कांग्रेस ने उनकी पत्‍नी को टिकट देकर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। खासकर मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर के लिए, जो स्‍वयं मंडी जिले से संबंध रखते हैं।
वहीं, वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद रिक्‍त हुई अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस ने भारी विरोध के बावजूद संजय अवस्थी को टिकट देकर बड़ा जोखिम उठाया है। इसी तरह फतेहपुर सीट पर कांग्रेस ने भवानी सिंह पठानिया और जुब्बल सीट से रोहित ठाकुर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने हिमाचल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और बिहार में उप चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा एक साथ की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रत्याशियों की घोषणा सोमवार शाम की।

पंचायत चुनावः देखें निर्वाचित सदस्यों की सूची

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here