50-अर्की विस में कांग्रेस के संजय अवस्थी ने बाजी मारी

745
file photo

सोलन, 2 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने अपने भाजपा के रतन को हरा दिया। इस सीट पर मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था।
50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शहजाद आलम ने बताया कि उप निर्वाचन में 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय निवासी ग्राम एवं डाकघर कन्धर, तहसील अर्की जिला सोलन को निर्वाचित घोषित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उप निर्वाचन के लिए 30 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 92609 मतदाताओं में से 58924 के मत वैध पाए गए। भारतीय जनता पार्टी के रतन सिंह पाल को 27579, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय को 30798 तथा स्वतंत्र उम्मीदवार जीत राम को 547 मत प्राप्त हुए। 1626 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। 100 मत अवैध घोषित किए गए।

19वें राउंड के उपरांत कुल मतः
भारतीय जनता पार्टी के रतन सिंह पाल- 20004
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संजय अवस्थी-24769
निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम-458
नोटा-1284

15वें राउंड के उपरांत कुल मतः
भारतीय जनता पार्टी के रतन सिंह पाल- 14733
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संजय अवस्थी-18628
निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम-375
नोटा-1087

दसवें राउंड के उपरांत कुल मतः
भारतीय जनता पार्टी के रतन सिंह पाल- 8863
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संजय अवस्थी-12785
निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम-248
नोटा-763

पांचवें राउंड के उपरांत कुल मतः
भारतीय जनता पार्टी के रतन सिंह पाल- 4031
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संजय अवस्थी-6270
निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम-147
नोटा-313

मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here