चुनाव के लिए फार्मा इंडस्ट्री से वसूला जा रहा जबरन चंदा

339

सोलन, 2 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए फार्मा इंडस्ट्री से जबरन धन वसूला जा रहा है। इस जबरन चंदा उगाही के पीछे का मास्टर माइंड ड्रग कंट्रोलर हिमाचल प्रदेश बद्दी नवनीत मरवाह है। ये आरोप लगाया है सामाजिक कार्यकर्ता एमसी जैन ने।
सामाजिक कार्यकर्ता एमसी जैन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि इस जबरन चंदे से उगाहे गए धन का प्रयोग हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में किया जा रहा है। जैन ने आगे आरोप लगाया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही नवनीत मरवाह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फार्मा इंडस्ट्री से करोड़ों रुपये चंदा वसूला है। इस चंदे से हर राजनीतिक दल के नेताओं को उसकी हैसियत के अनुसार चुनाव लडने के लिए पैसा दिया जा रहा है। जिसका मकसद प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार आए मरवाह को कोई भी कार्य करवाने में दिक्कत ना आए। पत्र में आगे आरोप लगाया गया है कि मरवाह ये उगाही कुछ दलालों के मदद से कर रहा है। इसमें ड्रग माफिया पंकज कपूर और अंब में फार्मा इंडस्ट्री चलाने वाला जगबीर सिंह भी शामिल है। जो रातोंरात अरबों-खरबों रुपये के मालिक बन चुके हैं।
जैन ने आगे आरोप लगाया है कि मरवाह का ये सारा गोरखधंधा धर्मशाला व कांगड़ा में आश्रम चलाने वाला मीडियाकर्मी गोपाल पुरी संभालता है। जैन ने आयोग से इस मामले में तुरंत उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here