कांगड़ा जिले में कांग्रेस का परचम

276

धर्मशाला (कांगड़ा), 9 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। यहां पर की 15 विधानसभा सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। यहां पर भाजपा को मात्र 4 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। यहां से खड़े उसके मंत्रियों में से मात्र एक ने ही जीत हासिल की है। यहां पर एक निर्दलीय ने भी जीत हासिल की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले में मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल विधानसभा आम चुनावों को लेकर कांगड़ा जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

ये रहे विजेता
उन्होंने बताया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रणबीर सिंह निक्का, इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया, ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार, देहरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह, जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बिक्रम सिंह, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय रतन, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यादविंद्र गोमा, सुलह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विपिन सिंह परमार, नगरोटा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आर.एस. बाली, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल विजयी रहे हैं।

नुरपूर विधानसभा क्षेत्र
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रणबीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार अजय महाजन को 18 हजार 752 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार रणबीर सिंह को 44 हजार 132 और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय महाजन को 25 हजार 380, आप प्रत्याशी मनीषा कुमारी को 286 तथा बसपा प्रत्याशी साली राम को 325 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष सिंह ढडवाल को 239 मत प्राप्त हुए, जबकि 302 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

इंदौरा
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मलेंद्र राजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रीता धीमान को 2 हजार 250 मतों से पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार मलेंद्र राजन को 30 हजार 797, भाजपा की उम्मीदवार रीता धीमान को 28 हजार 547, आप प्रत्याशी जगदीश सिंह को 1474 और बसपा प्रत्याशी हंस राज को 261 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल प्रसाद ने 1470, मनोहर लाल ने 4442 तथा लक्ष्मण दास ने 145 मत प्राप्त किए, जबकि 482 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

फतेहपुर
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश पठानिया को 7 हजार 354 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया को 33 हजार 238, भाजपा के उम्मीदवार राकेश पठानिया को 25 हजार 884, आप के प्रत्याशी राजन सुशांत को 1302 तथा बसपा के तिलक राज को 298 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार सोमल को 156, कृपाल सिंह परमार को 2811, संजय शर्मा को 141 और विजय कौंडल को 118 मत प्राप्त हुए, जबकि 185 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

ज्वाली
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय गुलेरिया को 3 हजार 31 मतों से पराजित किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चंद्र कुमार को 38 हजार 243, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय गुलेरिया को 35 हजार 212, आप प्रत्याशी बलदेव राज को 277, बसपा प्रत्याशी बीर सिंह को 258 और हिमाचल जन क्रांति पार्टी के अरुण कुमार को 306 मत प्राप्त हुए। जबकि 373 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

देहरा
देहरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ राजेश शर्मा को 3877 वोटों से पराजित किया। निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह को 22 हजार 997, कांगेस प्रत्याशी डॉ राजेश शर्मा को 19 हजार 120, भाजपा प्रत्याशी रमेश ध्वाला को 16 हजार 730, आप प्रत्याशी मुनीष कुमार को 483 और बसपा के प्रत्याशी हरबंस सिंह को 213 मत हासिल हुए। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार वरुण कुमार को 560 मत प्राप्त हुए, जबकि 472 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

जसवां-परागपुर
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बिक्रम ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के सुरिंद्र मनकोटिया कोे 1789 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार बिक्रम ठाकुर को 22 हजार 658, कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंद्र मनकोटिया कोे 20 हजार 869, निर्दलीय प्रत्याशी संजय पराशर को 13405, आप प्रत्याशी साहिल चौहान को 163 और बसपा प्रत्याशी प्रेम चंद को 189 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश कुमार को 1658 मत मिले, जबकि 259 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय रतन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र सिंह रवि को 6404 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार संजय रतन को 27 हजार 827, भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र सिंह रवि को 21 हजार 423, आप प्रत्याशी होशियार सिंह को 616 और बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 201 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार सुनील कुमार ने 93 और अतुल कौशल ने 9511 मत प्राप्त किए। जबकि 201 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

जयसिंहपुर
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यादविंद्र गोमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र कुमार को 2696 मतों से पराजित किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार यादविंद्र गोमा को 28 हजार 58, भाजपा के रविंद्र कुमार को 25 हजार 362, आप के संतोष कुमार को 697 और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुशील कुमार को 943 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. केहर सिंह को 124 और सुरिंद्र सिंह को 155 मत प्राप्त हुए, जबकि 298 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

सुलह
सुलह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार विपिन परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार जगजीवन पाल को 7112 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार विपिन परमार को 36 हजार 670, निर्दलीय प्रत्याशी जगजीवन पाल कोे 29 हजार 558, कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश सपहिया को 6828, आप प्रत्याशी रविंद्र सिंह को 963 और बसपा प्रत्याशी सुरेश कुमार को 165 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार रेखा रानी को 211, स्वरूप सिंह राणा को 64, सुमन कुमार को 232 और चंद्र भान को 760 मत प्राप्त हुए, जबकि 394 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

नगरोटा विधानसभा
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार आरएस बाली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार अरूण कुमार को 15 हजार 892 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार आरएस बाली को 42 हजार 79, भाजपा के उम्मीदवार अरूण कुमार को 26 हजार 187 और आप उम्मीदवार उमा कांत को 1332 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार सिकंदर कुमार ने 292 वोट प्राप्त किए। जबकि 385 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया।

कांगड़ा
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार पवन काजल ने कांगेस के उम्मीदवार सुरिंद्र कुमार को 19 हजार 834 मतों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार पवन काजल को 35 हजार 239, कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंद्र कुमार को 15 हजार 405, आप प्रत्याशी राज कुमार को 866 और बसपा प्रत्याशी विजय कुमार को 338 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार कुलभाष चंद को 7994 और अमित वर्मा को 3033 मत प्राप्त हुए, जबकि 464 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

शाहपुर
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सरवीण चौधरी को 12 हजार 243 मतों से पराजित किया। कांगेस के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया को 36 हजार 603, भाजपा उम्मीवार सरवीण चौधरी को 24 हजार 360, आप प्रत्याशी अभिषेक सिंह को 1576, बसपा प्रत्याशी बनारसी दास डोगरा को 306 और हिंदू समाज पार्टी के आशीष शर्मा को 96 मत पड़े। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार ने 330 और जोगिंद्र सिंह ने 2298 मत प्राप्त किए। जबकि 519 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

धर्मशाला
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश चौधरी को 3285 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुधीर शर्मा को 27 हजार 323, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राकेश चौधरी को 24 हजार 38 और आप प्रत्याशी कुलवंत सिंह राणा को 527 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवारों में विपिन नेहरिया को 7416, सुभाष चंद शुक्ला को 170 और अभय अशोक को 98 मत प्राप्त हुए, जबकि 438 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

पालमपुर
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशीष बुटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार त्रिलोक कपूर को 5328 मतों से पराजित किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशीष बुटेल को 30 हजार 874 तथा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिलोक कपूर को 25 हजार 546 मत प्राप्त हुए। वहीं आप के संजय भारद्वाज को 430 और बसपा के सुरेश कुमार ने 244 मत प्राप्त किए, जबकि 382 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

बैजनाथ
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से कंग्रेस पार्टी के उम्मीदवार किशोरी लाल ने भाजपा पार्टी के उम्मीदवार मुल्ख राज को 3446 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार किशोरी लाल को 29 हजार 338 और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुल्ख राज को 25 हजार 892 वोट प्राप्त हुए। आप के प्रमोद चंद को 1109, बसपा के अजय कुमार को 536, स्वाभिमान पार्टी के विशेष को 226 मत प्राप्त हुए और निर्दलीय उम्मीदवार गुरदास राम को 531 मत प्राप्त हुए वहीं, 669 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

सरकार गई मगर मंडी जिले में सीएम को मिला जबरदस्त समर्थन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here