केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिले में भाजपा का सफाया

281
file photo source: social media

हमीरपुर, 9 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां की चार सीटों पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने चुनाव जीता है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिले में भाजपा की ये हार भाजपा को कोई न कोई संदेश दे रही है। जबकि प्रेम कुमार धूमल के बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी यहां प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस बार पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना संबंधित उपमंडल मुख्यालयों पर ही करवाई गई। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना सुबह 8 बजे आरंभ की गई। देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी मैदान में थे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। बड़सर में 7, नादौन में 6, भोरंज तथा सुजानपुर में 5-5 उम्मीदवार मुकाबले में थे।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे…

विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज-
अनिल कुमार, भाजपा- 24719
जरनैल सिंह, बसपा- 302
सुरेश कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 24779
रजनी कौशल, आम आदमी पार्टी- 463
पवन कुमार, निर्दलीय- 6861
नोटा- 293
जीत का अंतर- 60

विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर-
राजेंद्र राणा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 27679
रणजीत सिंह राणा, भाजपा – 27280
ज्ञान चंद, बसपा- 103
अनिल राणा, आम आदमी पार्टी- 212
राजेश कुमार, निर्दलीय- 86
नोटा- 237
जीत का अंतर- 399

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर-
डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, माकपा- 627
नरेंद्र ठाकुर, भाजपा- 12794
डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 13017
प्रवीण कौशल, बसपा- 136
अभिनय भारद्वाज, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी- 231
सुशील कुमार सरोज, आम आदमी पार्टी- 298
आशीष कुमार, निर्दलीय- 557
आशीष शर्मा, निर्दलीय- 25916
नरेश कुमार दर्जी, निर्दलीय- 1217
नोटा- 246
जीत का अंतर- 12,899

विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर-
इंद्र दत्त लखनपाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 30293
माया शर्मा, भाजपा- 16501
रतन चंद कटोच, बसपा- 208
गुलशन सोनी, आम आदमी पार्टी- 158
नरेश कुमार, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी- 66
परमजीत ढटवालिया, हिमाचल जनक्रांति पार्टी- 132
संजीव कुमार, निर्दलीय- 15252
नोटा- 297
जीत का अंतर- 13,792

विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन-
विजय अग्रिहोत्री, भाजपा- 32779
सुखविंद्र सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 36142
देशराज, बसपा- 225
शैंकी ठुकराल, आम आदमी पार्टी- 1487
सुरेंद्र कुमार गौतम, निर्दलीय- 98
रणजीत सिंह, निर्दलीय- 116
नोटा- 192
जीत का अंतर- 3363

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here