मां रेणुका के दर्शन के बाद राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू

254

रेणुकाजी, 27 दिसंबर। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के पदाधिकारियों ने आज मां रेणुका और भगवान परशुराम के दर्शन करने के बाद सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने बताया कि पार्टी सदस्यता मुहिम को तेज करने के तहत आज से “एक कदम गांव की ओर” अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मां रेणुका और भगवान परशुराम के दर्शन करने के बाद शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र से यह अभियान शुरू किया गया। आज शिलाई के कठवार, चांदनी में सदस्यता कार्यक्रम हुए इन दोनों ही जगह स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और समाज की इस लडाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आज भारी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
रूमित सिंह ठाकुर ने बताया कि एक कदम गांव की ओर कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा और हर विधानसभा के सभी बूथों पर ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में रूमित सिंह ठाकुर के साथ देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं स्वर्ण मोर्चा और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

#rumit_singh_thakur

हिप्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे ढाबे व रेस्तरां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here