राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

282

शिमला, 30 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरंभ में अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि हीराबेन सादगी की मिसाल थीं और उनका पूरा जीवन निःस्वार्थ मूल्यों के लिए समर्पित रहा। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

वन विभाग में 59 जेओआईटी के मुद्दे को हॉफ ने सुलझाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here