सुक्खू सरकार का ओपीएस लागू करने का निर्णय ऐतिहासिकः रमेश शर्मा

239

चंबा, 19 जनवरी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला चंबा ने कहा कि हिमाचल में ओपीएस लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। संगठन ने कहा कि इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का प्रदेश में ओपीएस लागू करने का निर्णय ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री के ओपीएस को लागू करने के निर्णय ने लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। सीएम सुक्खू ने इस निर्णय के साथ अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय भी दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने न केवल अपना वादा ही निभाया है, अपितु अपने कुशल नेतृत्व का परिचय भी दिया है।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस ऐतिहासिक निर्णय से न केवल 1,36,000 कर्मचारी लाभांवित होंगे, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं का सरकारी नौकरी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। रमेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे थे जिसमें ना केवल काम करने वाले कर्मचारियों में उत्साह पैदा होगा, बल्कि आने वाले कल के लिए भी कर्मचारियों की सुरक्षा होगी। सही मायने में यही व्यवस्था परिवर्तन है। प्रदेश सरकार में निर्णय कैसे लिए जाते हैं, यह मुख्यमंत्री सुक्खू ने बता दिया है। सूक्खू ने जो कहा वह कर दिखाया है, इस प्रकार के और भी कई बड़े निर्णय होंगे, जो लोगों के हित के लिए कांग्रेस ने चुनाव से पहले किए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उन्हें भी जल्द अमलीजामा पहनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here