मंत्री नेगी ने महिलाओं व बालिकाओं से साझा किया अपना मोबाइल नंबर

240
  • किसी भी समस्या के समाधान के लिए कभी भी कर सकती हैं फोन, तुरंत होगा समाधान
रिकांगपिओ, 26 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपना मोबाइल नंबर जिले की महिलाओं व बालिकाओं से साझा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह उन्हें बेझिझक किसी भी समय संपर्क कर सकती हैं।
जगत सिंह नेगी हाल ही में रिकांगपिओ के अंबेडकर भवन में आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने बालिकाओं और महिलाओं को हर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कारवाने के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं पर फिर भी आए दिन महिलाओं के साथ अपराध का कोई न कोई मामला सामने आ जाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और किन्नौर जिले में महिलाओं की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। यहां महिलाओं और बेटियों को पूर्ण सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर की सुविधा भी कल्पा में उपलब्ध है। फिर भी बेटियां और महिलाएं किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनके मोबाइल नंबर 9418006002 पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि उनके पास आई समस्या का निवारण तुरंत किया जाएगा।
https://www.aks.news/state/himachal-pradesh/kinnaur/republic-day-12/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here