धूं-धूं कर जली झुग्‍गी, अंदर सो रहे चार बच्‍चे जिंदा जले

238
झुग्‍गी में लगी आग अंदर सो रहे चार बच्‍चों की दर्दनाक मौत

अंब (ऊना), 9 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल अंब के तहत बणे दी हट्टी में झुग्गी में आग लगने से प्रवासी मजदूरों के 4 बच्चों की जिंदा जल गए। हादसे के दौरान सभी बच्चे झुग्गी में सोए हुए थे। इनमें से तीन सगे भाई बहन हैं।

इस हादसे में 6 वर्षीय शिवम कुमार, 7 वर्षीय भोलू कुमार व 14 वर्षीय नीतू कुमारी पुत्री रमेश दास निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य किशोर सोनू पुत्र कालिदास निवासी दरभंगा की भी मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात को रमेश दास निवासी दरभंगा बिहार खाना खाने के बाद अपनी पत्नी संग झुग्गी में सोने चला गया। जबकि उसके तीन बच्चे व एक अन्य किशोर अलग झुग्गी में सोने चले गए। देर रात झुग्‍गी में अचानक आग लग गई और इसमें सो रहे चारों बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अम्ब उप-मण्डल के बणे दी हट्टी में हुए अग्निकांड में चार बच्चों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निकांड में चार बच्चों की मृत्यु अत्यन्त दुःखद घटना है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उप-मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here