सीएम से मिले पर्वतारोही अमित नेगी, 15 से नापेंगे इन चोटियों की ऊंचाई

210

शिमला, 13 मार्च। पर्वतारोही अमित नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 15 मार्च से वह 8091 मीटर ऊंचे अन्नापूर्णा पर्वत, मकालू पर्वत (8481 मीटर), ल्होत्से पर्वत (8516 मीटर) और 8167 मीटर ऊंचे धौलागिरी शिखर का पर्वतारोहण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी अभियानों के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि वह देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अमित नेगी ने वर्ष 2021 में माउंट एवरेस्ट फतेह किया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह किन्नौर जिले से पहले युवा हैं।
इस अवसर पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक सुरेश कुमार, नीरज नैय्यर और रवि ठाकुर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here