हाईवोल्‍टेज लाइन की चपेट में आकर राख हुए विद्युत कर्मी की मौत पर संघ भड़का

240

शिमला, 24 मार्च। विद्युत मंडल आनी सुन्नी में फील्ड में सहायक लाइनमैन महेंद्र लाल की लाइन ठीक करते समय बिजली की तार में जल कर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर महेंद्र लाल बिजली ठीक करने अकेले ही घर से निकल गए। 21 मार्च को जब देर रात तक वो घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को राख में तब्‍दील उसकी लाश हाईवोल्टेज करंट की तार से उलझा मिला।
बताया जा रहा है कि बिजली ठीक करते समय उसका पैर फिसला होगा और वो हाईवोल्‍टेज लाइन की चपेट में आ गए। इस दौरान उसकी लाश जल कर राख हो गई। हैरानी जताई जा रही है कि इस घटना के बाद किसी ने इसकी चर्चा तक ना की और ना ही अफसोस जताया गया।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए बोर्ड व सरकार को घेरा है। राज्य अध्यक्ष लक्ष्मण काप्टा, महामंत्री नेक राम ठाकुर, राज्य उप महासचिव पवन परमार, शिमला इकाई अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुन्नी इकाई अध्यक्ष नरेंद्र कंवर व सचिव युगल किशोर ने संयुक्त बयान में कहा कि घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण व अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में कर्मचारियों की घटती संख्या के कारण हादसों में इजाफा हो रहा है।
उन्होंने बताया कि संघ की बोर्ड प्रबंधन से हुई वार्ता में इस विषय को रखा गया था कि विद्युत लाइन की शिकायत पर अकेले कर्मचारी को भेजने के लिए बाध्य न किया जाए। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालय में बिठाया गया है, उन्हें फील्ड में भेजा जाए। संघ ने मांग की है महेंद्र के परिवार को तुरंत ही मुआवजा दिया जाए। एक महीने के भीतर आश्रित को नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को शाम 5 बजे के बाद विशेष परिस्थितियों को छोड़कर शिकायत निवारण के लिए बाध्य न किया जाए।

मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस पर बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here