कर्नाटक में तानाशाही पर लोकतंत्र की जीतः शर्मा

192

चंबाए 15 मई। जिला चंबा के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक और शानदार जीत पर वहां की जनता को बधाई दी। शर्मा ने साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगेए सोनिया गांधीए राहुल गांधीए प्रियंका गांधीए पार्टी के पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।
रमेश शर्मा ने कहा की कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस बार कर्नाटक के स्थानीय मुद्दोंए भ्रष्टाचारए बेरोजगारीए बढ़ती महंगाई को लेकर जनता के बीच में गया और लोगों ने इन सब मुद्दों पर वोट की चोट से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर भाजपा को उसका असली चेहरा दिखा दिया। शर्मा ने कहा कि हर बार भाजपा धर्मए जातिए संप्रदाय में बांटकर लोगों से वोट हथियाती रही हैए परंतु इस बार कर्नाटक में उसका ये दांव नहीं चला। शर्मा ने इस जीत को तानाशाही पर लोकशाही की जीत बताया। उन्होंने कहा कि तानाशाही इसलिए क्योंकि जिस तरह भाजपानीत केंद्र सरकार ने षड्यंत्र रच कर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कीए उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। शर्मा ने राहुल गांधी की श्भारत जोड़ो यात्राश् को भी जीत का सूत्रधार बताते हुए कहां कि कर्नाटक में लगभग 500 किलोमीटर पदयात्रा में आमजन से सीधा संपर्क साधा कर राहुल गांधी उनके मन समा गए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्नाटक में दी गई पांच गारंटी को आगामी 5 वर्षों में पूरा करेगी। शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से चली कांग्रेस की चुनावी सुनामी में भाजपा का कर्नाटक का दुर्ग भी ध्वस्त हो गया।
शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी टीम ने कर्नाटक चुनाव में अहम भूमिका निभाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसी तरह से एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाएगी।

मेरे पास शिकायत पहुंची, तो अधिकारियों की खैर नहींः विधायक जनक राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here